सिंगरौली: तेजस्विनी अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस द्वारा शार्ट फिल्म बनाकर मारुति से गॉव-गॉव व शहर में किया जा रहा है जागरुक
उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली श्री मो. यूसुफ कुरैशी के द्वारा धारा 363 भादवि के प्रकरणों में कमी लाये जाने के उदेश्य से जिले में विशेष अभियान ‘‘तेजस्वनी‘‘ चलाया जाकर जागरुक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अभियान के तहत शार्ट फिल्म बनाकर मारुति वेन में लगी LED के माध्यम से गॉव व शहर में किया जा रहा जागरुक।