बांगरमऊ: बांगरमऊ तहसील में लेखपाल और अधिवक्ताओं के बीच हाथापाई, नाम संशोधन के मामले को लेकर बढ़ा विवाद, लेखपाल धरने पर बैठे
उन्नाव की बांगरमऊ तहसील में शनिवार को दोपहर 1 बजे नाम संशोधन के मामले को लेकर बड़ा विवाद हो गया। आरोप है कि अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। इस घटना में लेखपाल धीरेन्द्र शुक्ला, सुधांशु बाजपेई और सौरभ दुबे घायल हो गए। नाराज लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे अधिकारि