चांपा: चांपा पुलिस ने आम जगह पर शराब पीने वाले आरोपी को कोटा डबरी से किया गिरफ्तार
जांजगीर के चांपा पुलिस ने आम जगह पर शराब पीने वाले आरोपी ललित सिंह को कोटा डबरी से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) क के तहत कार्रवाई की है.पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ललित सिंह, आम जगह रोड पर शराब पी रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी ललित सिंह के पास से शराब से भरी शीशी और खाली शीशी सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है.