पोहरी: आगजनी पर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने लिखा पत्र, अपनी निधि से ₹25-25 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की
पोहरी मे शनिवार तड़के सुबह 4 बजे होटल प्रतिष्ठान,किराना दुकान व मोबाइल दुकान में भीषण आग लग गयी जिसके चलते किराना दुकान व मोबाइल की दुकान जलकर राख हो गयी जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हो गया।जहा देर रात विधायक कैलाश कुशवाह ने घटनास्थल का जायजा लिया।विधायक ने रविवार दोपहर 12 बजे फोन पर बताया कि तीनो दुकानदारो की स्वयं की निधि से 25-25 हजार की आर्थिक मदद करेंगे।