पीपलदा: इटावा कस्बे में किराने की दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Pipalda, Kota | Feb 17, 2024 इटावा के मुख्य नगरपालिका चौराहे के यहां स्थित नगर के प्रमुख किराना व्यवसायी नन्दलाल कैलाश चंद की दुकान का ताला तोड़ गल्ले में रखे करीब ढाई लाख की राशि अज्ञात चोर ले उड़े चोरों ने बीती रात को इस घटना को अंजाम दिया। व्यापारी घनश्याम मित्तल ने बताया कि रोजाना की तरह दुकान का ताला लगाकर गए थे। सुबह दुकान पर आए तो ताले टूटे हुए थे खोलकर देखा तो चोरी का पता चला।