पीपलदा: फुसोद चौकी में मृत मिले लांगरी के मामले में जांच करवाकर न्याय दिलवाने को लेकर सर्व समाज ने SDM को दिया ज्ञापन
Pipalda, Kota | Feb 16, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र के फुसोद गांव की पुलिस चौकी में मृत मिले लांगरी मनीष गुर्जर को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सर्वसमाज के लोगों ने आज इटावा उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। इस दौरान दिलीप मीणा ने बताया कि गत दिनों देवपुरा गांव के मनीष गुर्जर की मौत हुई थी, जो फुसोद पुलिस चौकी में खाना बनाने का काम करता था।