पीपलदा: इटावा में केंद्र सरकार के खिलाफ संयुक्त किसान सभा व मजदूर संगठनों ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम SDM को दिया ज्ञापन
Pipalda, Kota | Feb 16, 2024 जिले के इटावा कस्बे में आज संयुक्त किसान सभा व मजदूर संगठनों ने रैली आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसान सभा के आह्वान पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में किसानों और मजदूरों ने प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।