पीपलदा: किसानों की पानी की समस्याओं को लेकर प्रशासन ने गेता नहर वितरिका की सफाई करवाई किसानों में खुशी की लहर
Pipalda, Kota | Feb 14, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र में गेता इलाक़े की वितरिका में पानी की कमी के चलते आज सफाई अभियान चलाया गया। गत दिनों भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने उपखण्ड अधिकारी और CAD के अधिकारियों को ज्ञापन दिया था। उस पर प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही कर JCB की मदद से गेता वितरिका की सफाई करवाई गई।किसानों ने बताया कि सफाई होने से वितरिका में पानी का प्रवाह तेज हो गया है।