पीपलदा: खातोली कस्बे में सब्जीमंडी के निकट तलाई में दिखा मगरमच्छ, वन विभाग को दी गई सूचना
Pipalda, Kota | Feb 15, 2024 जिले के खातोली कस्बे में सब्जी मंडी के पास स्थित तलाई में मगरमच्छ दिखाई देने पर लोगों में दहशत का माहौल है। गत दिनों गाय पर हमले के बाद इन दिनों मगरमच्छ का ग्रामीणों में भय बना हुआ है। गुरुवार को भी तलाई के बाहर मगरमच्छ दिखाई दिया। जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी।