कैराना: लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने व बाइक सवार की मौत मामले में दोषी को कैराना कोर्ट ने सुनाई सजा
Kairana, Shamli | Aug 29, 2024 वर्ष 2004 में थाना कांधला पर संजीव निवासी गांव चुनसा थाना भोराकलां जनपद मुजफ्फरनगर के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और बाइक सवार की मौत हो जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया। गुरुवार को कैराना स्थित कोर्ट ने फैसला सुनाया है और संजीव को जेल में बितायी अवधि के कारावास और 2300 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।