बांका: लोक सेवा प्रदायगी में बांका जिला बना नंबर वन, राज्य में प्रथम स्थान किया हासिल
Banka, Banka | Jul 7, 2026 सुशासन, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए बांका जिला ने एक बार फिर बिहार में अपनी उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया है। मंगलवार की शाम 5 बजे जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया कि बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत जारी नवीनतम राज्य स्तरीय रैंकिंग में बांका जिला ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।