ग्वालियर में परंपरागत शस्त्र पूजन, शीतला माता हादसे के चलते नहीं हुई हर्ष फायरिंग,
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ यज्ञ-हवन, पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना,
ग्वालियर, मध्यप्रदेश। विजयादशमी के पावन पर्व पर ग्वालियर पुलिस लाइन परिसर में परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन संपन्न हुआ। इसके बाद विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई।
हाल ही में शीतला माता मंदिर पर हुए दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत के चलते इस बार शस्त्र पूजन के बाद हर्ष फायरिंग नहीं की गई। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में यह निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ संभागीय आयुक्त, कलेक्टर रुचिका चौहान, एसएसपी धर्म�