हजीरा चौराहे पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दशहरा चल समारोह का स्वागत, पुष्प वर्षा के साथ की शीतल जल की भी व्यवस्था की गई,
ग्वालियर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा निकाले गए दशहरा चल समारोह के हजीरा चौराहे से गुजरने के दौरान स्थानीय लोगों एवं समाजसेवियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान समारोह में शामिल लोगों के लिए शीतल जल की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर सतेंद्र बाबलू तोमर, हितांशु सूर्यप्रताप तोमर, शैलेंद्र सिकरवार, योगेंद्र तोमर, दीपक गौड़, सूरज तोमर और शैलू चौहान सहित अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया तथा लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराया।
दशहरा चल समारोह के दौरान किए गए इस स्वागत और सेवा कार्य ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं सेवा भावना का संदेश दिया।
Surya Pratap Singh Tomar