कुडू: कुडू प्रखंड में बेमौसम ओलावृष्टि से तबाही, गेहूं, सरसों और चना की फसलें बर्बाद, किसानों पर आर्थिक संकट
Kuru, Lohardaga | Mar 22, 2025 लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड में शनिवार शाम क़ो अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि शुरू हो गई। बंगाल की खाड़ी से उठी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शाम 3 बजे से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर करीब दो घंटे तक जारी रही। शाम 5 बजे जाकर मौसम शांत हुआ, लेकिन तब तक प्रखंड के कई गांवों में बड़े-बड़े ओले गिर चुके थे।