रफीगंज: प्रखंड के अरथुआ गांव में बाल्टी में डूबने से 18 माह के मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम
प्रखंड के अरथुआ गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पानी भरी बाल्टी में डूबने से 18 माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। शनिवार की संध्या करीब 5 बजे स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।