घाघरा: ईटकीरी की सनझो तिग्गा बनीं गुमला-घाघरा रूट पर पहली महिला ऑटो चालक, बोलीं- बच्चों के भविष्य के लिए उठाया कदम
Ghaghra, Gumla | Aug 2, 2026 समाज में अक्सर महिलाओं को सीमित भूमिकाओं तक ही देखा जाता है, लेकिन घाघरा थाना क्षेत्र के ईटकिरी की रहने वाली सनझो तिग्गा ने इस सोच को बदलते हुए आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल पेश की है। गुमला से घाघरा मार्ग पर बैटरी ऑटो चलाने वाली वह पहली महिला चालक बन गई हैं। आज उनकी मेहनत और हौसले की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।लोग प्रसंशा करते नहीं थक रहे है।