फरसगांव: फरसगांव में सुबह से झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, किसानों के कृषि कार्य में आएगी तेजी
फरसगांव क्षेत्र में शनिवार सुबह 6:30 बजे से गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। किसानों ने समय पर हुई इस बारिश को खरीफ फसलों के लिए लाभदायक बताया है। वही किसानों के कृषि कार्य में भी तेजी आएगी, हालांकि लगातार वर्षा से निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।