आज़मगढ़: पटेल नगर मोड़ के पास से अवैध असलहा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
थाना रानी की सराय के पटेल नगर मोड़ के पास से अवैध असलहा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। SSI गोपाल जी मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान पटेल नगर मोड़ के पास से अभियुक्त त्रिलोकी नाथ यादव पुत्र फिरतू यादव निवासी ईश्वरपुर थाना रानी की सराय उम्र करीब 42 वर्ष को एक तमंचा 303 बोर व एक जिन्दा कारतूस 303 बोर संग गिरफ्तार किया गया।