बुढ़नपुर: अहरौला के महुवारा गांव में 2 मई को प्रभारी मंत्री समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के दिग्गज नेता होंगे शामिल
अहरौला के महुवारा गांव में आर्थिक रूप से कमजोर और शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ बच्चों के लिए संचालित निशुल्क कोचिंग एवं शिक्षण संस्थान के भव्य लोककर्पण आगामी 2 मई को राजनीतिक हस्तिया शामिल होंगी कार्यक्रम का उद्घाटन अनिल राजभर के हाथों किया जाएगा इसके साथ विपक्ष के नेता मौजूद रहेंगे इस बात की जानकारी आज बृहस्पतिवार को 2:00 बजे कार्यक्रम के आयोजक राजमणि ने दी