खलीलाबाद: NH 27 पर भारत पेट्रोलियम पंप के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, खलीलाबाद-बस्ती मार्ग हुआ बाधित
कांटे चौकी क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 6 बजे NH-27 स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक संख्या UP 53 GT 4982 व UP 53 HT 0741 क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद खलीलाबाद-बस्ती मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाया, तब यातायात सामान्य हो सका।