वाराणसी में व्यापार में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 6 लाख रुपये हड़प लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के आदेश से अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला हरीत एग्रोवेट इंडिया नामक फर्म से जुड़ा है, जिसके मालिक और प्रबंधकों पर धोखाधड़ी और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं।