जगदलपुर: उपमुख्यमंत्री ने जिले में नवाचार एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के द्वारा जिले में की जा रही नवाचार एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक गुरूवार को दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में लिया गया। इस अवसर पर विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर संजय पांडेय, सचिव पंचायत भीम सिंह, कलेक्टर हरिस एस मौजूद रहे