जगदलपुर: रक्षाबंधन पर दंतेवाड़ा और सुकमा की आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं और महिला कमांडो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को बांधेंगी राखी
बस्तर संभाग के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जिला कार्यालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व दंतेवाड़ा और सुकमा में आत्मा समर्पित नक्सलियों और दंतेश्वरी फाइटर की महिला कमांडो के मध्य मनाएंगे।