सोनकच्छ: सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सोमवार शाम 7 बजे सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के पावन अवसर पर सोनकच्छ नगर वन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रतिभा स्कूल के विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।