बेंगाबाद: मोतीलेदा निवासी अक्षय कुमार महतो पर अज्ञात लोगों ने की मारपीट, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी अक्षय कुमार महतो को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। गुरुवार को 9 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि अक्षय कुमार महतो बुधवार रात ट्यूशन पढ़ कर घर जा रहा था।तभी सरस्वती विसर्जन के लिए निकले जुलूस में कुछ विवाद हो गया।इस दौरान मारपीट हुई।