बेंगाबाद: सिहोडीह आदर्श नगर में सरस्वती पूजा के दूसरे दिन भंडारा आयोजित किया गया
सिहोडीह आदर्श नगर में सरस्वती पूजा के दूसरे दिन मंगलवार को 5 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां धूमधाम से माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। मंगलवार को को हवन पूजन के बाद श्रद्धा भाव से मां की प्रतिमा को विदाई दी गई।इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया।