बेंगाबाद: केन्दुआगढ़ा में मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट, तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के केन्दुआगढ़ा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई मारपीट में 3 लोग घायल हो गए। गुरुवार को 9 बजे तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।घटना बुधवार देर शाम में घटी है। घायलों में हरिहर प्रसाद वर्मा, सदानंद वर्मा और मनोहर वर्मा शामिल हैं।बताया गया कि ये खरबरिया टोला के निवासी हैं। बुधवार देर शाम ये लोग मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकाले थे।