बेंगाबाद: झंडा मैदान परिसर में हस्तशिल्प और डिज़्नीलैंड मेला का हुआ उद्घाटन
झंडा मैदान परिसर में बुधवार को शाम 7 बजे हस्तशिल्प मेला सह डिज़्नीलैंड मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह व अन्य लोगों ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर दिलीप रजक, पल्टन उर्फ़ अनवर, शिवम् आज़ाद आदि मौजूद थे। इस मेले के आयोजक फ़िरदोस, प्यारे ख़ान और चंदू राय ने बताया की यह मेला अगले 25 फरवरी तक चलेगा।