बेंगाबाद: बेंगाबाद के बिशनी शरण में सड़क हादसे में मृत युवक का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया
बेंगाबाद के बिशनी शरण में सड़क हादसे में मृत हुए युवक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को 9 बजे सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक बेंगाबाद से बिसनीशरण गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बिशनीशरण में ही एक स्कार्पियो ने इनकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए।