बेंगाबाद: बेंगाबाद के बिशनीशरण गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
बेंगाबाद के बिशनीशरण गाँव के समीप मंगलवार को 5 बजे मोटरसाइकिल व स्कॉर्पियो की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के संबंध में बताया जाता है एक मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक बेंगाबाद की ओर से छोटकी खरगडीहा बाजार की ओर जा रहा था। वही विपरीत दिशा में आ रही स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया।