🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कोटा
घोड़े वाले बाबा चौराहे पर चाकूबाजी, ट्रैफिक पुलिस की बहादुरी से एक बदमाश दबोचा
कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास रविवार रात एक युवक पर बदमाशों ने घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना को देखकर मौके पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान तुरंत हरकत में आए।
हेड कांस्टेबल राजाराम बिश्नोई और राकेश मीणा ने अपनी जान की परवाह किए बिना कार्रवाई करते हुए दो चाकुओं के साथ एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
हमले में घायल युवक को तुरंत अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही गुमानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मुख्य बिंदु:
🔴 घोड़े वाले बाबा चौराहे पर युवक पर चाकू से हमला
👮 ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल राजाराम बिश्नोई व राकेश मीणा ने दिखाई बहादुरी
🔪 दो चाकुओं सहित एक बदमाश गिरफ्तार
🏃 तीन आरोपी मौके से फरार
🚑 घायल युवक अस्पताल में भर्ती
🚓 गुमानपुरा थाना पुलिस जांच और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी
#Kota #KotaPolice #KotaNews #BreakingNews #Gumanpura #CrimeNews #RajasthanNews
Ladpura, Kota | Jul 27, 2026