डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल को मिली दो नई व्हीलचेयर, मरीजों को होगी राहत, एसडीएम की मौजूदगी में सौंपा गया
Dumraon, Buxar | Apr 15, 2026 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने सराहनीय पहल की है। अस्पताल को दो नई व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे अब बुजुर्ग, दिव्यांग एवं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। यह मुद्दा हाल ही में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में उठाया गया था।