सिरसागंज: नगर में ध्वजारोहण एवं कलशरोहण महोत्सव पर निकली श्रीजी की भव्य रथयात्रा, महावीर स्वामी के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
सिरसागंज नगर में गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव के तहत श्रीजी की भव्य रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। ओम नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित ध्वजारोहण एवं कलशारोहण महोत्सव के अवसर पर आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर और आचार्य श्री 108 सुरत्न सागर महाराज के सानिध्य में आयोजन संपन्न हुआ।