चूरू: गांव दुधवामीठा के खेत में जहरीले पदार्थ के सेवन से किसान की तबियत बिगड़ी, हायर सेंटर किया गया रैफर
Churu, Churu | Nov 11, 2024 चूरू के गांव दुधवामीठा के खेत में सोमवार को जहरीले पदार्थ के सेवन से किसान की तबीयत बिगड़ गई। उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने के बाद किसान को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा है। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।