नदबई: गांव बैलारा बाईपास के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, दोनों घायल
नदबई डहरा रोड़ स्थित गांव बैलारा बाईपास के पास गुरुवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया।