टिब्बी: जनगणना 2027: टिब्बी में प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डिजिटल डेटा की सटीकता पर रहा जोर
टिब्बी नगरपालिका क्षेत्र में आगामी जनगणना 2027 के मद्देनजर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस शिविर में 29 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डिजिटल जनगणना की बारीकियों और 'HLO' मोबाइल ऐप के तकनीकी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। उपखंड अधिकारी और ईओ बृजेश कुमार सोनी के निर्देशन में प्रशिक्षण हुआ