चौरीचौरा: डॉ संजय निषाद ने कहा, अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू होना जरूरी
चौरी चौरा तहसील बार एसोसिएशन चौरीचौरा के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के परिचय एवं सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि एक अधिवक्ता पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए खड़ा होता है तो उसे भी सामने वाले विपक्षी से खतरा बना रहता है। उस विपक्षी में राष्ट्र विरोधी तत्व भी हो सकते हैं।