सोनाहातु: सोनाहातू में हाथियों के झुंड ने पांच एकड़ खेत में लगी फसल को रौंदा
थाना क्षेत्र के हेसाडीह और बांधडीह गांव में 30-35 की संख्या में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों ने गांव के किसान भूतनाथ स्वांसी, प्रवीण स्वांसी और विश्वनाथ स्वांसी के लौकी और धान खेत को रौंद दिया है। पांच एकड़ खेत में लगी फसल नष्ट कर दी। वहीं वनरक्षी अभी हड़ताल पर हैं इसलिए किसानों के खेत में वन विभाग का कोई अधिकारी-कर्मचारी नही पहुंचे।