सोनाहातु: महिला पर्यवेक्षिका की सोनाहातू परियोजना में प्रतिनियुक्ति का DC ने दिया आदेश
रांची सदर की महिला पर्यवेक्षिका अंजना दास के विरूद्ध अवैध वसूली करने की प्राप्त शिकायत पर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा के जरिये शनिवार को कार्रवाई की गयी है। उपायुक्त की ओर से वस्तुस्थिति की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल महिला पर्यवेक्षिका की सोनाहातु परियोजना में प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया है।