सोनाहातु: चेहल्लुम और कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कोतवाली थाना में हुई शांति समिति की बैठक
चेहल्लुम और कृष्ण जन्माष्टमी एक ही दिन होने की संभावना है। जिसे देखते हुए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने शांति समिति के साथ की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी उपद्रव किया या फिर अपने निर्धारित मार्ग छोड़कर जुलूस निकाला या बिना लाइसेंस धारी आखाड़ा लेकर सड़क पर उतरा तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।