सोनाहातु: मेन रोड अल्बर्ट एक्का चौक में दुर्घटना के बाद मारपीट, लगा जाम
अलबर्ट एक्का चौक के समीप दुर्घटना के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे लोग मारपीट देखने के लिए रुक गये। जिस कारण वहां करीब 10 मिनट के लिए जाम लग गया। घटनास्थल के समीप मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और वहां से जाम हटाया।