सोनाहातु: इटकी प्रखंड के श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में भाजयुमो की बैठक,युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने का निर्णय
प्रखंड के श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में रविवार को भाजयुमो की बैठक में 23 अगस्त को रांची में आयोजित युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। प्रखंड में पंचायत स्तर पर भाजयुमो द्वारा डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर हेमंत सोरेन सरकार की गलत नीतियों से आमजन को अवगत कराया जाएगा।