सदर: नारिया में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, बीएचयू कर्मचारी को दबंगों ने बैट से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सिर में आए पांच टांके
Sadar, Varanasi | May 23, 2026 वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के साकेत नगर के पास शनिवार को दबंगई और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई। बीएचयू कर्मचारी चंद्रमा प्रसाद पर कुछ युवकों ने अचानक हमला बोल दिया और बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बैट, लात-घूंसों और हाथ-पैर से बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में चंद्रमा प्रसाद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।