रायडीह: मोबाइल बनवाकर लौट रहे तीन युवक सड़क हादसे का शिकार, एक गंभीर रूप से घायल
Raidih, Gumla | May 21, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के जरजट्टा गांव निवासी घुरणा उरांव (30 वर्ष), सुरेंद्र उरांव और अमित उरांव बुधवार शाम एक बाइक पर सवार होकर वीरकेरा मोबाइल बनवाने गए थे। बताया जाता है कि मोबाइल बनवाने के बाद तीनों युवक शाम करीब 7:30 बजे अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान महुआ टोली के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े।