Public App Logo
अरवल में अनोखा प्रेम विवाह: कोर्ट मैरिज के बाद भगवान सूर्य को साक्षी मानकर शकुराबाद के प्रेमियों ने रचाई शादी! अरवल जिला का प्रसिद्ध मोथा सूर्य मंदिर एक बार फिर एक अटूट प्रेम कहानी का गवाह बना है! जहानाबाद के शकुराबाद इलाके के रहने वाले दो प्रेमियों ने दुनिया की परवाह किए बिना हमेशा-कदम साथ निभाने का फैसला कर लिया।पंडित पुर (शकुराबाद) की रहने वाली अनीता कुमारी (पिता: उपेंद्र यादव) और श्रीबीघा (शकुराबाद, जहानाबाद) के रहने वाले विकास कुमार (पिता: रामप्रसाद सिंह) के बीच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाने के लिए दोनों ने पहले अरवल रजिस्ट्रार ऑफिस में कोर्ट मैरिज की।मोथा सूर्य मंदिर बना प्रेमियों का सहारा:अरवल जिले में वैसे तो कई मंदिर हैं, लेकिन कोर्ट मैरिज के बाद प्रेमी जोड़ों की पहली पसंद और सबसे बड़ा भरोसा 'मोथा सूर्य मंदिर' ही है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों सीधे मोथा सूर्य मंदिर पहुंचे और भगवान भुवन भास्कर (सूर्य देव) के आशीर्वाद से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। सूर्य देव को साक्षी मानकर इस जोड़े ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है।#ArwalNews #LoveMarriage #MothaSuryaMandir #JehanabadNews #BiharNews #ViralStory #MothaSuryaMandirArwal Public ki Awaz Public Ki Awaz - News - Arwal News