मोठ: समथर थाना क्षेत्र में ईको कार पलटने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Moth, Jhansi | Jun 24, 2026 झांसी के समथर थाना क्षेत्र के ग्राम साकिन निवासी 28 वर्षीय राशिद खान की मंगलवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई।मोहर्रम कार्यक्रम से लौटते समय उनकी ईको कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे वह वाहन के नीचे दब गए परिजन उन्हें सीएचसी मोंठ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में शोक की लहर है।