धार: धार जिले के धामनोद में कपास खरीदी का शुभारंभ, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया पूजन, पहली गाड़ी ₹9051 प्रति क्विंटल बिकी
Dhar, Dhar | Sep 24, 2025 धार जिले के धामनोद में कृषि उपज मंडी में कपास ख़रीदी का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने मंडी सचिव एमएस चौहान और नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल के साथ भगवान बलराम और मां लक्ष्मी का पूजन किया। मुहूर्त नीलामी में खलघाट गांव के किसान गणेश की पहली कपास की बैलगाड़ी जगन्नाथ कार्टन ने 9051 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा।