धार: धार का उत्कृष्ट विद्यालय बना तालाब, छुट्टी में बच्चों को हुई परेशानी
Dhar, Dhar | Sep 24, 2025 धार का उत्कृष्ट विद्यालय तालाब में तब्दील, छुट्टी के समय बच्चों को मशक्कत कर निकलना पड़ा।बारिश ने उत्कृष्ट विद्यालय को तालाब का रूप दे दिया। सड़क का पानी सीधे स्कूल के मैदान में भर गया और पूरा परिसर जलमग्न हो गया। बुधवार शाम 4:30 पर छुट्टी के समय बच्चों को पानी और कीचड़ के बीच से गुजरकर बाहर निकलना पड़ा। कई बच्चों को गिरने से बचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।