भोगांव: बेवर क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर निवासी ज्योति ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि घर में घुसकर दबंगों द्वारा गाली गलौज की गई विरोध करने पर मारपीट की गई मारपीट में पीड़िता के साथ घायल हो गई। मारपीट की जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित की ओर से थाने पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।