कोचाधामन: बिशनपुर जादू राम गादू राम चौधरी स्टेडियम में पुलिस और पब्लिक एकादश के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ
कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत बिशनपुर जादू राम गादू राम चौधरी स्टेडियम में शनिवार को पुलिस और पब्लिक एकादश के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें रोमांचक मुकाबले में पुलिस एकादश की टीम विजयी हुए। इस दौरान बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटु चौधरी के द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को कप प्रदान किया गया।